Friday, February 20, 2026

ठाणा गांव की महिलाओं की बेमिसाल पहल- रहा चकराता विंटर कार्निवल २०२६ का आकर्षण






 ठाणा गांव की १५ महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की  बेमिसाल पहल- चकराता विंटर कार्निवल २०२६ का मुख्य आकर्षण रहा। एक ओर जहां इस पहल ने स्थानीय स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों और उत्पादों को मार्केट तक पहुँचाया, दूसरी और यह समूह महिलाओं को स्वरोज़गार और सशक्तिकरण प्रदान कर रहा है।

जौनसारी जनजातीय उद्यमी महिला स्वायत सहकारिता लिमिटेड  ठाणा चकराता(ज़िला देहरादून, उत्तराखण्ड) के नाम से संचालित इस समूह ने चकराता विंटर कार्निवल में अपना स्टाल लगाया। अत्यधिक पसंद किए जाने असके/कोपरोड़ी, उलूवे-पीनूवे, आदि पकवाना लोगो को कार्निवल में परोसे। साथ ही तीन प्रकार के नमक आकर्षक पैकेजिंग में कार्निवल में उपस्थित लोगों के मन को भा गये। ये नमक अपनी अनोखी रेसिपी के साथ गुतू में कूटकर बनाये गये। स्वास्थ्य के लिए उत्तम अलसी के उपयोग से भी एक प्रकार का नमक उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा, असके आदि का आटा, गेहूं का बुकावणा, चकराता का राजमा ने भी  महिला समूह के स्टाल की शोभा बढ़ाई

आप ऊपर दिये वीडियो में  देखेंगे कि इस प्रेरणादायक पहल को वंदना चौहान और शशि सिंह जी किस प्रकार योग्य नेतृत्व दे रही हैं : 




No comments: