Saro Ko Maun | June 2025 - Exciting Pahadi Fair From Jaunsar Bawar, Uttarakhand
उत्तराखण्ड के ज़िला देहरादून के अन्तर्गत जौनसार बावर की खत/पट्टी बणगॉव द्वारा आयोजित सरो को मोण - मेला June 2025 की झलकियाँ इस वीडियो में देख सकते हैं।
पारंपरिक पौराणिक सरो का मोण - मेला लगभग ५ से १० साल के अंतराल में मनाया जाता है। कुथनो गाड(नदी) के किनारे सरो नामक स्थान पर खत बणगॉव १३ गईं एकत्र होते हैं । “ सरो” को कोई देवता और कुछ लोग देवी माता के रूप में पूजते हैं और उत्तम फसल, खेत खलियान, पशुपालन और सभी के स्वस्थ- सकुशल जीवन हेतु उन्हीं की स्तुति और कृपा प्राप्त हेतु यह मेला आयोजित किया जाता है। माना जाता है कि मेला आयोजन में अनावश्यक देरी से सूखा- बाढ़ और अन्य विपतियाँ सरो देवी-देवता के रूठने के कारण उत्पन्न होती हैं।
No comments:
Post a Comment